आलू 25 व चीनी 40 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेंचने का निर्देश
बस्ती। लॉकडाउन के बाद प्रशासन ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम निर्धारित कर दिए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि वस्तुओं के फुटकर रेट निर्धारित किया गया है। तय रेट से अधिक दर पर सामान देने वाले विक्रेताओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के प्राविधानों के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि निगरानी के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। लॉकडाउन में फुटकर विक्रेता ऊंचे दामों में वस्तुओं की बिक्री कर रहे थे। इसके चलते प्रशासन को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम निर्धारित करना पड़ा। इससे लोगों को ऊंचे दामों में वस्तुएं खरीदने से काफी राहत मिलेगी।
25 रुपये किलो मिलेगा आलू
रेट लिस्ट के अनुसार आलू 25 रूपये, गोभी 20 रुपये, टमाटर 40, प्याज 30, हरा मिर्चा 80, अदरक 100, लहसुन 140, कद्दू 25, लौकी 25, भिंडी 60, करैला 60 व पालक 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से फुटकर में बेंची जाएगी।
किराना स्टोर का रेट भी तय
उड़द दाल 110, अरहर 94, मसूर 63, चना 66, बेसन 83, आटा 29, सूजी 30, गेहूं 27, मोटा चावल 28, बासमती चावल 55, माचिस पैकेट 11, नमक (सामान्य) 17 व 22 रूपये, राजमा 94, सरसों तेल 119, रिफाइंड 110, हल्दी 165, लाल मिर्च 275, सर्फ 55, गुड़ 44 व चीनी 40 रुपये प्रति किलो की दर से फुटकर में बेंची जाएगी।
सहायता कोष में दें दान
कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में दान दिया जा सकता है। धनराशि सिर्फ चेक के माध्यम से ही स्वीकार्य की जाएगी। डीएम आशुतोष निरंजन से लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोष में दान करने के लिए धनराशि सीधे बैंक खाते में भी डाली जा सकती है। इसके लिए सेंटल बैंक ऑफ इंडिया कैंट रोड लखनऊ शाखा के खाता संख्या 1378820696, आईएफएससी कोड- सीबीआईएनओ281571 है। दान धनराशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 (जी) के तहत मुक्त है। दानी टेलीफोन नंबर-0522-2226359 पर भी संपर्क कर सकते हैं।