फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ और पुलिस के तालमेल से अपराध पर लगेगा अंकुश : आईजी

Wed, 17 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गोरखपुर के आईजी तारिक अहमद ने मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आरपीएफ स्थानीय पुलिस और जीआरपी के साथ बेहतर तालमेल रखे, तो अपराधों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

आईजी को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना भवन में साफ-सफाई, आपराधिक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। आईजी ने कहा कि बिहार राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी अधिकारी व जवान हमेशा सतर्क रहें।
बिहार जाने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अपराधों पर रोक लग सके। उन्होंने निर्देश दिया कि रेल यात्रियों से हमेशा अच्छा संवाद रखा जाए। यात्रा के दौरान किसी यात्री को परेशानी होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस से बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाए। इससे पहले आईजी ने खलीलाबाद आरपीएफ चौकी का भी निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को उन्होंने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार टुडू, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें