बस्ती। होली त्योहार के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 फरवरी से किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 04022 होली स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी, जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 3:02 बजे पहुंचेगी और शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापस में ट्रेन संख्या 04021 जो गोरखपुर जंक्शन से 21 फरवरी को सुबह 7 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर बस्ती रेलवे स्टेशन पर 8:05 बजे, गोंडा 9:45 बजे, लखनऊ 1:25 बजे पहुंचेगी और हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते नई दिल्ली को जाएगी। ट्रेन में 21 कोच लगाए गए है।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा और यह ट्रेन प्रतिदिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 19:50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 11:55 बजे पहुंचेगी। जबकि खलीलाबाद 12:27 बजे, गोरखपुर 13:35 बजे पहुंचेगी और देवरिया सदर, सिवान के रास्ते बरौनी को जाएगी।
वापस में ट्रेन संख्या 04053 जो 22 फरवरी को बरौनी रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना होगी।
जो हाजीपुर, सोनपुर, देवरिया, गोरखपुर खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 9:55 बजे पहुंचेगी और गोंडा 11:55 बजे, बाराबंकी से 13:55 बजे, बादशाह नगर, कानपुर, इटावा के रास्ते नई दिल्ली को जाएगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। संवाद