100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया में लैब में नई मशीन का शुभारंभ करते एडी हेल्थ डॉ. अश्वनी कुमार सं
हर्रैया। 100 शैय्या वाले महिला अस्पताल हर्रैया में बृहस्पतिवार को एक और पैथोलॉजी शुरू हुई। यहां अलग कंपनी की मशीन का लोकार्पण एडी हेल्थ ने किया। बताया गया कि मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी।
बता दें कि पहले से यहां पीओसिटी की ओर से लैब संचालित है। मशीनें लगी हैं, जहां पर हार्मोन सहित ब्लड और थायराइड की जांच हो रही है। लैब के इंचार्ज के अनुसार रोजाना 15 से 20 जांच ही हो पाती है। सीबीसी व थायराइड, हार्मोन के साथ अन्य जांच होती थी। एडी हेल्थ डॉ. अश्विनी कुमार ने पीओ सीएल कंपनी के सीएसआर निधि से सहयोग प्राप्त ब्लड जांच मशीन का उद्घाटन किया।
सीएमएस डॉ. सुषमा जायसवाल ने बताया कि नई मशीन लगने से जांच में सहूलियत होगी।