रूधौली मे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बैठक मे राज्यमंत्री रामकरन आर्य पहुचे।
आबकारी विभाग से सरकार और देश को सर्वाधिक आय प्राप्त होती है। राजस्व वसूली कार्य नैतिक आधार पर किया जाता है। गरीब तबके के लोग सस्ती होने के कारण जहरीली शराब पीते हैं। जिससे उनकी और परिवार की जिंदगी खतरे में पड़ती है। अवैध शराब को पूरी तरह से नष्ट करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
रुधौली में आबकारी मंत्री रामकरन आर्या ने जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजमत खान के आवास पर बैठक में ये बातें कहीं। बैठक के दौरान सर्व सम्मति से मुंबई के बसई में 20 वर्षों से सपा के जिलाध्यक्ष रहे फकीर मोहम्मद को जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य व महादेवा विस के महासचिव कपिलदेव सिंह, अजमत खान, मनोज उपाध्याय, पंकज सिंह, राजेश आर्या, देवनाथ यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, फूलचंद यादव, मो. इस्माईल, हाजी नसीबुल्लाह आदि मौजूद रहे।