फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खानपान से रखें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज पर नियंत्रण

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए खड़े मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। तनाव और अनियमित दिनचर्या का असर अब सेहत पर पड़ रहा है। खानपान में लापरवाही से बीपी और डायबिटीज के नए मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर पांचवां मरीज शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित मिल रहा है, वहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पहले शुगर की बीमारी अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। बढ़ती मरीज संख्या के कारण एलएफटी और केएफटी जैसी जांचों की मांग भी बढ़ी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 876 नए रोगी पहुंचे। इसके अलावा 79 मरीज पुराने आए।
सर्वाधिक जांच मेडिसिन विभाग में हुई। फिजिशियन एसडी ओझा ने बताया कि 60 लोगों की शुगर जांच की गई, जिसमें 15 फीसदी में शुगर की पुष्टि हुई। वहीं कई लोगों का बीपी भी बढ़ा हुआ पाया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, देर रात तक जागना और मानसिक तनाव इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में डॉ. एके सिंह बच्चों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुखार के साथ बच्चों में चिड़चिड़ापन है। यह गर्मी के चलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें