फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नीलगाय की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रसोईया गांव के पास बाइक सवार एक युवक नीलगाय की चपेट में आने से घायल हो गया। सोमवार को सुबह 9 बजे अमित कुमार (23) पुत्र राममिलन निवासी गौसपुर थाना कलवारी सामान लेने के लिए अगौना बाजार जा रहा था। वह रसोईया गांव के नहर के पास पहुंचा ही था कि नीलगाय टकरा गया और सड़क पर गिरने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें