फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मियों ने जड़ा ताला, चार घंटे बंधक रहे बने रहे कर्मचारी

Tue, 23 Aug 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सूचना पर पहुंचे सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर शैलेष दुबे ने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी इतने आक्रोशित थे कि वह खाते में मानदेय भेजे जाने से नीचे कुछ और सुनने को तैयार ही नहीं थे। अंतत: एडी हेल्थ एडी हेल्थ डॉ सीपी कश्यप के मंगलवार तक खाते में मानदेय भेजे जाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करते हुए गेट का ताला खोला।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का संविदा कर्मचारियों ने किया घेराव। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद वे गेट के सामने धरने पर बैठ गए। आंदोलन एडी हेल्थ के मंगलवार तक भुगतान के आश्वासन के बाद अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। इस दौरान चार घंटों तक विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, फरियादी व कई दिव्यांगजन अंदर ही फंसे रहे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीएमओ कार्यालय से लेकर सभी सीएचसी/पीएचसी में विभिन्न कार्यक्रमों में एनएचएम, आउटसोर्सिंग के तहत संविदा कर्मियों की तैनाती है। इन्हें मानदेय का भुगतान एनएचएम के बजट से होता है। पिछले छह माह से सीएमओ के स्थायी रूप से न रहने के कारण इन कर्मियों का मानदेय बाधित है।

कर्मियों की ओर से बार-बार ज्ञापन देने व आंदोलन के बाद भी अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारी केवल कागजी घोड़े दौड़ाते रहे। आंदोलनरत कर्मियाें का कहना है कि 15 अगस्त तक भुगतान का आश्वासन उन्हें दिया गया था, लेकिन जब भुगतान नहीं हुआ तो विवश होकर धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर शैलेष दुबे ने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी इतने आक्रोशित थे कि वह खाते में मानदेय भेजे जाने से नीचे कुछ और सुनने को तैयार ही नहीं थे। अंतत: एडी हेल्थ एडी हेल्थ डॉ सीपी कश्यप के मंगलवार तक खाते में मानदेय भेजे जाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करते हुए गेट का ताला खोला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें