छावनी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित फरार इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार ।
- फोटो : BASTI
25 हजार रुपयेे का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
विक्रमजोत। छावनी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के निकट स्थित मूड़ाडीहा गांव के पास फरार कुशीनगर के पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अब्दुल रहीम निवासी कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर पर पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ मुड़ाडीह में पिकअप पर जानवरों को वध के लिए लाद रहा था। इसी बीच पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस को देख अब्दुल रहीम अपने साथी इस्तियाक व गुफरान के साथ भाग निकला था। मौके से रामशंकर व सुटुर्री पकड़े गये थे। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। इधर पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश बढ़ाई तो वह न्यायालय में हाजिर होने की कोशिश करने लगा। एसओ रमाशंकर तिवारी के मुताबिक सोमवार को न्यायालय के लिए आते समय उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी के अलावा उपनिरीक्षक ऋषिदेव प्रसाद , कांस्टेबल सूरज यादव , सुदीप गुप्ता , दीपक यादव , रामकृपाल यादव शामिल रहे।