फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुक्त दफ्तर से संविदाकर्मी लापता, अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी के रहस्यमय हालात में लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उसकी बाइक आयुक्त कार्यालय परिसर में ही मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले शिवपूजन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार राजभर (28) आयुक्त कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर तीन बजे तक आयुक्त कार्यालय में काम भी किया। कार्यालय से निकलने के बाद लापता हो गए। उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
राहुल की बाइक आयुक्त कार्यालय परिसर में खड़ी मिली। इससे परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई है। प्रकरण की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस के अनुसार लापता संविदा कर्मी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। आयुक्त कार्यालय से लेकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई है। जिसमें संविदा कर्मचारी को पैदल सिविल लाइन चौराहा के रास्ते केडीसी होकर कंपनीबाग तक जाते हुए देखा गया है। इसके आगे की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। पुलिस मोबाइल का सीडीआर भी निकलवाने में जुट गई है। इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की मदद से लापता संविदा कर्मचारी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें