बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माॅडल कॅरिअर सेंटर के एकदिवसीय रोजगार मेला में रोडवेज में संविदा पर चालकों की भर्ती की जाएगी। इस बाबत मेला का आयोजन 30 दिसंबर दिन में 11 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैंपस कटरा मूड़घाट में किया गया है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोडवेज में संविदा चालक के रिक्त (ड्राइवर) पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कैंपस भर्ती करेंगे। शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा आठ पास हो। संविदा चालक पद चयनित होने के उपरांत मानदेय 2.06 पैसा प्रतिकिमी, 5000 से अधिक किमी व 22 दिन के संचालन पर तीन हजार का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा।
साथ ही नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद