फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोगों से मुक्ति दिलाएगी प्राणायाम की निरंतरता

Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आसन, व्यायाम व प्राणायामों का निरंतरता के साथ दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर रोगों से बच सकते हैं। यह कहना है योग प्रशिक्षक सुभाष चंद्र आर्य का। वह गांधी नगर आर्य समाज में चल रहे योग विज्ञान शिविर में बोल रहे थे। यहां भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में सर्वाइकल, स्पाइन व न्यूरो के रोगों के निवारण के लिए योग विज्ञान शिविर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने साधकों को नौकासन, शलभासन, पादवृत्तासन, द्विचक्रिकासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबन्ध आसन, पवनमुक्तासन, शशकासन, वज्रासन, मंडूकासन, मकरासन, मर्कटासन सहित यौगिक जॉगिंग व सूर्य नमस्कार का विधिवत अभ्यास कराया। इसके लाभ व सावधानियां भी बताईं। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ने बताया कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर जिले की योग कक्षाओं, विद्यालयों, योग शिक्षकों की ओर से घर घर यज्ञ का भी कार्यक्रम आयोजित कराया गया है।
योग शिक्षिका उमा श्रीवास्तव ने आवास विकास कालोनी में, जया पांडेय, रश्मि पांडेय ने डमरुआ में, गरूण ध्वज पांडेय ने राजा बाजार में, शिवश्याम व आदित्यनारायन गिरि ने सुर्तीहट्टा, अजीत पाडेय ने मुरलीजोत ने यज्ञ का आयोजन किया। इस पर जवाहर यादव, आभा मिश्रा, विद्या मिश्रा, आर सी मिश्रा, राधिका चौधरी, हरमिंदर कौर, पुष्पा सिंह, उर्मिला चौधरी, लालपरी यादव, बबली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें