आकांक्षी ब्लाक योजना के तहत समीक्षा बैठक करते बीडीओ विक्रमजोत।
विक्रमजोत। जिले के आकांक्षी ब्लाक में शामिल विक्रमजोत की स्थिति अच्छी नहीं है। बाल विकास एवं पुष्टाहार की स्थिति बेहद खराब है। वजन के मामले में करीब एक तिहाई बच्चों की रिपोर्ट ठीक नहीं है। यही हाल शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग का है।
यह तथ्य बुधवार को ब्लाक कार्यालय में आकांक्षी ब्लाक की प्रगति को लेकर आयोजित बैठक में सामने आया। बीडीओ ने पाया कि विद्यालय के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती नहीं है। जहां बच्चे हैं वहां शिक्षक कम हैं, जहां कम बच्चे हेँ वहां अधिक शिक्षक तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में संस्थागत प्रसव की सूचना गलत भेजी जा रही है। इसकी सूचना निजी एवं सरकारी सभी अस्पतालों की होनी चाहिए। बीडीओ सुनील कुमार कौशल ने बताया कि बैठक में अगले माह तक कमियों को दुरुस्त कराने व सही सूचना भेजने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर बीईओ ममता सिंह, बीपीएम जटाशंकर, बाल विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र, पशु चिकित्साधिकारी विक्रमजोत के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।