फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूषित खानपान बढ़ा रहा है टायफाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी मौसम में ठंडक होने से संक्रमण जनित बीमारियों को खतरा बढ़ रहा है। वहीं, दूषित खान-पान के कारण टाइफाइड तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज टाइफाइड के लक्षण वाले पहुंच रहे हैं, इनके खून की जांच कराई जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती अवस्था में मरीजों को हल्का बुखार, कमजोरी और थकान महसूस होती है, लेकिन समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी और साल्मोनेला पैराटाइफी के कारण फैलता है। यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों पर भी असर डालता है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि टाइफाइड गंदे पानी और दूषित भोजन से फैलती है। यदि एक व्यक्ति संक्रमित होता है तो परिवार के अन्य सदस्यों में भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें