फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर ट्रेलर से टकराया कंटेनर, एक की मौत, दूसरा चालक घायल

Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार की देर रात गोरखपुर-लखनऊ मार्ग के परसा जाफर गांव के पास खराब पड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरा कंटेनर जा टकराया। इस दुर्घटना में ट्रेलर के चालक राजेश कुमार पटेल (45) के सिर के ऊपर से पहिया गुजर जाने से मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक भूपेंद्र सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज शुरू होते ही अस्पताल से भाग निकला।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात गोरखपुर लखनऊ मार्ग के परसा जाफर गांव के पास हाईवे पर ट्रेलर खड़ा था। कंटेनर की टक्कर से ट्रेलर के चालक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनी सतखरिया वंशी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल (45) की मौत हो गई हैं। वहीं, दूसरा रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कसना गांव के कंटेनर चालक भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां पर डाॅक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही भूपेंद्र सिंह के बेड से उठ कर भाग गया। राजेश अपने तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। वह ट्रेलर चलाकर अपना एवं परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से तीन बेटियां एवं एक बेटा अनाथ हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें