फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस से साधा संपर्क, कई संदिग्ध ठिकानों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस से साधा संपर्क, कई संदिग्ध ठिकानों पर नजर
विज्ञापन

बस्ती। लखनऊ में अलकायदा से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी के चलते अपना जिला भी संवेदनशील सूची में शामिल है। अयोध्या की सीमा से सटे होने के कारण यह यहां भी पुलिस तंत्र और एटीएस की सक्रियता बढ़ गई है।
जिले में गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने एटीएस से संपर्क साधने के बाद जिले के कई संदिग्ध ठिकानों पर नजर जमाए हुए है। संदिग्धों को इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम निशाने पर रखे हुए है। अयोध्या से सटे जिले के सीमाई इलाकों में सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। हालांकि अब तक कहीं से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, मगर स्पेेशल टीम लगातार फील्ड में अपना काम कर रही है। अयोध्या से सटा होने के कारण अपना जिला संवेदनशील की श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में पकड़े आतंकियों के पास से बरामद संदिग्ध सामान से कुछ ऐसे भी तथ्य एटीएस के संज्ञान में आए हैं, जो अयोध्या से जुड़े हैं। इन स्थितियों के बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने अयोध्या से सटे जिले के सीमाई इलाकों में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इधर जिले एसपी ने तीन स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर उन्हें इनपुट के आधार पर संदिग्ध ठिकानों और लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि क्राइम ब्रांच तथा स्पेशल टास्क फोर्स लगातार संपर्क में है। सूचनाओं को एकत्रित किया जा रहा है। किसी भी गतिविधि पर पुलिस तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें