फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तपती दोपहर में गैस के लिए जूझ रहे उपभोक्ता

Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गैस उपभोक्ता दोहरी की मार झेल रहे हैं। एक तरफ पारा 41 डिग्री के पार है, तो दूसरी ओर रसोई गैस के लिए उपभोक्ता एजेंसी से गोदाम तक चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, टोकन के नाम पर छले भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड स्थित एजेंसी का गोदाम शहर से आठ किलोमीटर दूर है। एजेंसी पर पर्ची कट रही है और सिलिंडर के लिए गोदाम पर कतार में लगना पड़ रहा है। प्रशासन की सख्ती के कारण कई एजेंसियों का गणित भी बिगड़ चुका है, इससे एजेंसियों ने होम डिलीवरी भी ठप कर दी है। उपभोक्ता सुदूर एजेंसी व गोदाम से गैस लेने को मजबूर हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि सामान्य घरेलू कनेक्शन नंबर पर 25 दिन में बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं देते हैं। पहले टोकन देते हैं, उसमें पांच से सात दिन का समय लग रहा है। उसके बाद पर्ची और सिलिंडर लेने के लिए भी कतार में लगना पड़ रहा है। कुल मिलाकर 25 दिन के बजाय 35 दिन में सिलिंडर मिल रहा है। यह सरासर छल है। मनमानी रुकनी चाहिए।
विज्ञापन

कटरा स्थित एजेंसी पर उपभोक्ता महादेव ने बुकिंग कराई थी। एजेंसी पर कतार लगाकर पर्ची कटवाने पहुंचे तो टोकन देकर पांच दिन बाद बुलाया गया। स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर विश्राम ने बुकिंग कराई, मगर 10 दिन हो गए न तो सिलिंडर मिला न ही पर्ची।
पटेल चौक स्थित एजेंसी पर भी हाल खराब है। उपभोक्ताओं को टोकन दे रहे हैं। उपभोक्ता राकेश ने बताया कि एजेंसी का शहर में कोई वितरण केंद्र नहीं है और न ही उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को निजी वाहनों या ई-रिक्शा का किराया देकर 10 से 12 किलोमीटर दूर गोदाम पर जाना पड़ रहा है लेकिन वहां भी राहत नहीं है।
तपती धूप में लंबी कतारों में लगने के बाद ही सिलिंंडर नसीब हो रहा है। वहीं, 40 एजेंसियों में से 20 एजेंसियों पर स्टॉक शून्य होने से ग्राहक निराश लौट गए, अब वह दूसरे दिन आकर सिलिंडर के लिए फिर कतार में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें