फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन के साथ तपने लगी रात बिजली आपूर्ति भी बेपटरी

Sat, 23 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ अब रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रही हैं। अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 30 डिग्री पहुंच गया है। इधर, गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। बिजलीघरों का भार करीब 1220 एम्पियर तक पहुंचने लगा है। हालात यह है कि भीषण गर्मी व लोड अधिक होने से 440 लाइन के पीवीसी केबल गर्म होकर पिघल रहे हैं और तार टूटने लगे हैं। बिजली न मिलने से दिन और रात का चैन-सुकून छिन गया है।
विज्ञापन

तुर्कहिया में 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर का तार ओवरहीट होकर धुंआ फेंकने लगा। लोग पहुंचे और बिजली आपूर्ति ठप कराई। वहीं, रमेश्वरपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात दो घंटे ब्रेकडाउन में चली गई, इससे उपभोक्ताओं को सांसत हुई। दिन में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। गांधीनगर फीडर की आपूर्ति भी कई बार दिन में ब्रेक रही। इससे लोग गर्मी से बिलबिला उठे। खुद को बचाने के लिए लोग पेड़ की छांव खोजते दिखे।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। इससे दिन के साथ रात भी तपने लगी है। लोगों का कहना है कि रात में पसीना टपक रहा है। गांधीनगर मार्ग, पांडेय बाजार, मालवीय रोड और हाईवे पर दिन में सन्नाटा रहा। वहीं, शाम छह बजे के बाद चहल-पहल दिखी। एसई खालिद सिद्दीकी का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति देने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 23 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति देने का दावा है। मगर, हकीकत में कटौती के चलते 20 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें