फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस न मिलने पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, डुमरियागंज-बस्ती मार्ग किया जाम

Sat, 02 May 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 मिनट जाम से जूझते रहे लोग, सोनहा पुलिस ने भीड़ को हटवाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन


भानपुर। गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार की सुबह 9.44 बजे बड़ी संख्या में एजेंसी के सामने डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सिलिंडर और पटरी रखकर 20 मिनट जाम कर दिया। उन्होंने एजेंसी की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने जाम की सूचना एसडीएम को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा महेश सिंह ने भीड़ को सडक से हटवाकर सड़क खाली कराया। इस दौरान राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।
उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलिंडर मिलने के बारे में कोई सही जानकारी एजेंसी की ओर से नही दी जा रही है। सिर्फ सफेद कागज पर बिना कोई तारीख डाले लिखकर चिपका दिया गया है कि आज गैस नहीं है। इससे भोर से ही आकर कतार में लगे लोग नाराज होकर सडक पर खड़े हो गए। आरोप है कि सिलिंडर की कालाबाजारी कर दी जा रही है। एजेंसी की हरकत की वजह से जाम लगाना पड़ा है। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

इस बारे में एजेंसी के प्रोपराइटर श्वेतांक सिंह ने बताया कि गैस नहीं होने की सूचना कल शाम को ही चस्पा करा दी गई थी लेकिन उपभोक्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ लोगो ने जानबूझकर उपभोक्ताओं के साथ सड़क पर खडे होकर हंगांमा करने की कोशिश की। पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव ने बताया की एजेंसी मालिक से बात की गई है। गैस न होने की सूचना उनकी ओर से चस्पा कराई गई थी लेकिन लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया और सडक पर खडे होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक और गैस एजेंसी मालिकों को निर्देशित किया गया है कि सिलिंडर न होने और वितरण के संबंध में प्रशासन से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे ऐसी स्थिति की पुनरावृति न हो। - हिमांशु कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें