वर्ष भीतर बन कर तैयार हो जाएगा सीसीयू
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक कैली हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों के लिए 50 बेड की सीसीयू (क्रिटकल केयर यूनिट) को एनएचएएम के तहत 25 करोड़ मिले हैं। इसमें भवन निर्माण के लिए 18 करोड़ तथा उपकरण के लिए सात करोड़ रुपये निर्धारित है।
निर्माण के लिए संस्था नामित की जा चुकी है। यह यूनिट ट्रामा भवन के सामने नर्स हाॅस्टल के बगल में बननी शुरू हो गई है। गंभीर मरीजों को कैली से गोरखपुर या लखनऊ रेफर किया जाता है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन की भी कमी है। मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर किया जाता है
मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनिल यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कैली अस्पताल में क्रिटिकल यूनिट का भवन निर्माण के लिए 18 करोड़ और उपकरण के लिए सात करोड़ स्वीकृत हुआ है। जिससे निर्माण शुरू हो गया है। वर्ष भर के भीतर यह पूरा हो जाएगा।
...
गंभीर रोगों के मरीजों को होगा फायदा
मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर मरीजों सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसमें गर्भवती महिला के गंभीर होने की स्थिति में डिलीवरी टेबल, बेडमेडिसन, सर्जरी, वेंटिलेटर बेड डायलिसिस, बेड हार्ट ब्रेन अटैक, फेफड़ों संबधी रोगी, झुलसे लोगों का बेहतर इलाज मिलेगा।