हाइवे के पचवस के निकट सड़क पर गिरा पेड़
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर देर रात तेज हवा के चलते छावनी क्षेत्र के पचवस के पास एक पेड़ गिर गया। इससे हाईवे पर थोड़ी देर के यातायात प्रभावित हो गया। एनएचएआई की टीम ने पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया। सोमवार देर रात तेज हवा बहने से पचवस के पास अयोध्या से बस्ती लेन में एक पेड़ गिर गया। सूचना पर एनएचएआई टीम पहुंच गई और क्रेन से गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि पेड़ हटवा दिया गया है। संवाद