फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र के संदलपुर गांव में बाढ़ व कटान का जायजा लेते पहुंचे पूर्वांचल विकास बोर्ड सद
विज्ञापन
-नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भाजपा नेताओं और मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकाला। सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस न्याय मार्ग होते हुए गांधी कला भवन पहुंचा। यहां पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस उनका तरह तरह से उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

यह विरोध प्रदर्शन सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए किया जा रहा है। यदि सुधार नहीं हुआ कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होगी। प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि हत्या, दुष्कर्म, अवैध कब्जा और डकैती के मामलों में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री यह मानने को तैयार नहीं हैं। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, काजी सुहेल अहमद, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व सांसद मो. मुकीम, अनिल भारती, शौकत अली नन्हू, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, साधूसरन आर्य, सुरेंद्र मिश्रा, अमित प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें