फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध एक युवती ने केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने कप्तानगंज पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बहन के चचेरे देवर सुनील कुमार निवासी महादेवा थाना कप्तानगंज बस्ती सिक्योरिटी में था। उसी के जरिये उसकी नियुक्ति हुई। सुनील कुमार रिश्तेदारी का हवाला देते हुए अपने पास बुला लिया। उस समय वह गौतम बुद्ध नगर में रहते थे। कुछ दिन पश्चात सुनील ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। इसकी शिकायत युवती ने कप्तानगंज पुलिस सहित उच्चाधिकारियों से की। पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें