फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनशन का कांग्रेसियों ने किया समर्थन

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतिला के बुजुर्ग की पेंशन रोके जाने के विरोध में विकास भवन पर आमरण अनशन पर बैठे भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन को कांग्रेसियों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने धरना स्थल पर पहुंचकर आरतियन की लड़ाई को जायज ठहराया। कहा कि पूरे कुएं में ही भांग पड़ी होने की कहावत बस्ती जिले में चरितार्थ हो रही है। समस्याओं, शिकायतों के निस्तारण के बजाय अफसर पीड़ितों को ही धमका रहे हैं।
उन्होंने कहा प्रधान ने सचिव के मिलीभगत से दो लोगों को मृत दिखाकर उनका वृद्धा पेंशन रोक दिया। बावजूद इसके अफसर मौन हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, उमा शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह, अनूप पाठक, गुड्डू सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें