फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवार वालों को कमरे में बंद कर जेवर-नकदी चुरा ले गए चोर

Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा गौतम गांव का मामला, 10 किमी दूर लावारिस मिली चुराई मोटरसाइकिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। ताजा मामला पिपरा गौतम का है, जहां चोरों ने बुधवार की रात परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। चोर एक बाइक भी लेकर गए थे, जिसे महरीपुर के पास लावारिस छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिपरा गौतम निवासी अंगद सिंह के परिवार के लोग बुधवार की रात अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे नींद खुली तो कमरे बाहर से बंद थे। आवाज लगाने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के लोगों ने बाहर से कुंडी खोली तो सभी कमरे से निकले। परिवार के लोगों ने कमरों को देखा तो दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसके अंदर रखे बक्से व आलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। उसमे रखी नकदी व जेवरात के अलावा बाइक नहीं थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए होंगे। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें