कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में ताली और थाली बजाकर किया प्रदर्शन
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेकर और कई लोग ताली, थाली बजाते हुए शास्त्री चौक से तहसील मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद महंगाई, डीजल, पेट्रोल, गैस के मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पवन जायसवाल को सौंपा।
इसी कड़ी में हर्रैया, भानपुर, रुधौली तहसील मुख्यालयों पर भी कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। सदर तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल, गैस के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी त्रस्त है। घर का बजट डंवाडोल हो गया है, मगर सरकार चुप्पी साधे है। पूर्व विधायक राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, अनिल भारती आदि ने कहा कि आने वाले चुनावों में महंगाई से त्रस्त्र मतदाता भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।
जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि बस्ती तहसील मुख्यालय पर अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष वृजेश आर्य, विपिन राय, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पांडेय, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मिनहाजुल हक, सूचना अधिकार विभाग के महेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा ने प्रदर्शन किया। रुधौली में एनएसयूआई अध्यक्ष दूधनाथ पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कन्नौजिया, सुनील सिंह, छोटेखान, अरविंद चौधरी, रविंद्र चौधरी, रमेश सिंह, भानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह, इफ्तिखार अहमद, प्रिंस चौधरी, अजय सिंह, वसीम खां आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
बस्ती सदर तहसील मुख्यालय पर सचिन शुक्ल, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, ज्ञान प्रकाश पांडेय, विकास वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, अमर बहादुर उर्फ तप्पे, शिवम दूबे, राहुल मद्धेशिया, शकुंतला देवी, विनोद रानी आहूजा, रंजना सिंह, कंचन विश्वकर्मा, अतीउल्ला सिद्दीकी, विवेक श्रीवास्तव, प्रेमसागर पाठक, फिरोज खान, अनुराग पांडेय, जमील अहमद, अभय भारती, इजहार अहमद, पवन अग्रहरि, सुरेंद्र सिंह, राधा देवी, लक्ष्मीकांत मिश्र, एके सिंह, फैजू भाई, मुन्ना, नफीस अहमद, डीएन सिंह, जय प्रकाश अग्रहरि, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, शिवम श्रीवास्तव, दिनेश पाल, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।