फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईसी का पुतला फूंका

विज्ञापन
महादेवा में पुतला जलाते कांग्रेसी स्रोत पार्टी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा, बहादुरपुर और बनकटी ब्लॉक में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं महादेवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान के अधिकार की रक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व महादेवा विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इस अधिकार को किसी से छीनने नहीं दिया जाएगा। वाहिद सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, अनिल कुमार भारती, सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें