फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती/हर्रैया। कांग्रेस कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सोमवार को शास्त्री चौक पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। जैसे ही कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय की ओर कूच किया तुरंत पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने उनसे ज्ञापन लिया और प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की।
वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं का भविष्य चौपट कर देगी। ज्ञापन में इस योजना को समाप्त करने की मांग की गई है। मौके पर हरिश्चंद्र तिवारी, अनिल भारती, शिवविभूति मिश्रा, अमर बहादुर शुक्ला, अवधेश सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, रविंद्र सिंह राजन, आलोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को कमेटी के पीसीसी सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्वदेश्वर ने बताया कि केंद्र सरकार सेना में भर्ती में अविवेकपूर्ण निर्णय लेकर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। मौके पर डॉ. शीला शर्मा, अजय प्रताप सिंह, देवी प्रसाद पांडेय, घनश्याम शुक्ला, अरुण त्रिपाठी, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें