फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मजबूत संगठन तैयार करने में जुटी कांग्रेस

Tue, 12 Nov 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गांव गांव मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए कांग्रेस ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस सिलसिले में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि एकजुटता और आपसी तालमेल से हम संगठन की प्रत्येक इकाई को मजबूत बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा।
कहा कि ब्लाॅक स्तर पर संगठन अध्यक्ष को जमीनी स्तर पर प्रयास कर नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। युवाओं को संगठन में विशेष तरजीह दी जाए।
बैठक का संचालन प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। इस मौके पर शीतला शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, शौकत अली नन्हू, डीएन शास्त्री, नर्वदेश्वर शुक्ला, अमर बहादुर उर्फ तप्पे बाबा, रामबचन भारती, भूमिधर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें