फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Sun, 25 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
क्ंग्रेस कार्यपकर्तलाओं ने पीएम का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस नेता अंकुर वर्मा की ओर विरोध प्रदर्शन में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दो’ देश को हिसाब दो’ नारे लगाए।
विज्ञापन

रविवार  को युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंकुर  वर्मा के नेतृत्व में पं. नेहरु प्रतिमा के निकट जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के नोट बंदी के फैसले के विरोध में नारे लगाए।

मांग की कि केंद्र सरकार जवाब दे कि इससे देश को क्या हासिल हुआ। अंकुर  वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तथ्यों के आधार पर  बिडला ग्रुप और सहारा से धन लेने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री इस  पर मौन क्यों हैं। आरोपों का जवाब देना चाहिए। यदि  उनमें नैतिकता हो तो आरोपों की उच्च स्तरीय जांच  कराएं। नोट बंदी के कारण जिन लोगों की जान चली गई इसका जिम्मेदार कौन है। बिना तैयारी के लिए गए निर्णय से उद्योगपतियों को भले फायदा हो किंतु  आम आदमी, किसान, दिहाड़ी मजदूर, खोंचा, रेहडी, फुटपाथिया दुकानदार तबाह हो गए।
विज्ञापन


अंकुर वर्मा के साथ सचिन शुक्ल, पवन वर्मा, कौशल  त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, अभिषेक शुक्ल, विक्रम चौहान,  आलोक कुमार, मो. जलील, संतोष भारद्वाज, सूरज गुप्ता, अर्जुन कन्नौजिया,  रोहन श्रीवास्तव, सुनील शुक्ल, महादेव पांडेय, राम प्रसाद, विक्की यादव, रविन्द्र, विनोद, मोहसिन,  पवन , सूरज   के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें