फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 मई तक नहीं मिलेंगे दिल्ली और मुंबई के कंफर्म टिकट

Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेन से चढ़ते उतरते यात्री कहते सुने जा रहे हैं कि इधर बहुत गर्मी है। स्लीपर और जनरल कोच में तो बैठने की जगह नहीं मिल रही है। एसी समेत सभी कोच के फाटक से लेकर टॉयलेट के गेट तक लगेज के साथ यात्री ठसाठस भरे हुए हैं। कोई फर्श पर तो कोई दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा कर रहा है।
विज्ञापन

सहालग के इस दौर अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनों की एक जैसी स्थिति है। ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। गर्मी की छुट्टियों में यदि आप दिल्ली-मुंबई से गांव आने के लिए सोच रहे हैं तो अभी जरा रुकिए। गर्मी बहुत है। अब तो कई एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। आगामी 15 मई तक दिल्ली- मुंबई जाने और आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में 150 वेटिंग चल रहा है। जबकि अवध एक्सप्रेस ट्रेन को नो रूम घोषित कर दिया गया है, इस ट्रेन में कुछ दिनों तक वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते मुंबई को जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में 15 मई तक यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे। इस ट्रेन में थर्ड एसी में 150 वेटिंग चल रहा है, जबकि स्लीपर कोच में कोई जगह नहीं है। इसी तरह मुंबई से आने वाली इसी ट्रेन के स्लीपर कोच में 120 वेटिंग बताया जा रहा है। जबकि थर्ड एसी में 70 वेटिंग चल रहा है। गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में 166 वेटिंग और थर्ड एसी में 130 वेटिंग चल रहा है। मुंबई से आने वाली इसी ट्रेन के स्लीपर कोच में 130 वेटिंग और थर्ड एसी में 60 वेटिंग चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 45 वेटिंग चल रहा है, जबकि थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में 50 वेटिंग चल रहा है और स्लीपर कोच को नो रूम किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पाएगा।
दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में 50 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी नो रूम चल रहा है। वैशाली ट्रेन के एसी कोच में कोई कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें