फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर की तीन सड़कों की 3.85 करोड़ से सुधरेगी हालत

विज्ञापन
शहर का न्याय मार्ग संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। कंपनीबाग चौराहे को चमकाने के बाद अब न्याय मार्ग के साथ तीन सड़कों की बारी है। कचहरी क्षेत्र में सबसे व्यस्तम न्याय मार्ग के कायाकल्प की योजना पर मुहर लग गई है। शनिवार को टेंडर फाइनल हो चुका है, जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं गुरु गोविंद सिंह चौक से आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके अलावा शक्ति चौक से शास्त्री चौक तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। तीनों सड़कों पर बीडीए 3.85 करोड़ खर्च करेगा।
बता दें कि जिला प्रशासन की पहल पर नगर पालिका की इस सड़क को संवारने की जिम्मेदारी बीडीए को सौंपी गई है। बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन की तरह कटरा पानी टंकी से न्यायालय होते हुए अमहट रोड तक यह सड़क विकसित की जाएगी। दोनों तरफ सीसी नाले का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

छह माह पहले से ही न्याय मार्ग के नाम से चर्चित इस सड़क को नया स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया था। डीएम की स्वीकृति के बाद इस सड़क को संवारने के लिए बीडीए ने प्रस्ताव तैयार किया था।
1.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई। जल्दी ही वर्कऑर्डर जारी कर संबंधित फर्म को काम शुरू करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। यह सड़क 588 मीटर लंबी है। इसको छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर चौड़ी करेंगे।
बीडीए पहली बार शासन ने किसी सड़क के चौड़ीकरण के लिए बजट की डिमांड किया था। वहीं, अभी तक बीडीए ने मालवीय मार्ग की मरम्मत, कंपनीबाग और स्टेशन रोड पर नाला निर्माण जैसे दो बड़े कार्य अवस्थापना मद से किए हैं। इसके अलावा इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के छिटपुट कार्य हुए हैं।
गुरु गोविंद सिंह चौक से आचार्य रामचंद्र शुक्ल मार्ग का होगा नवीनीकण : बीडीए की कार्ययोजना में शामिल गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनीबाग से केडीसी, राणा प्रताप तिराहा, कबीर तिराहा होते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 1.59 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इ
सका टेंडर निकाला जा चुका है, फर्म को जल्द वर्कऑर्डर जारी हो जाएगा। बताया गया कि इस सड़क पर भी वाहनों का दबाव है। सड़क टूट चुकी है, ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। करीब एक किमी. लंबी सड़क नवीनीकरण योजना में है। सड़क के जीर्णोद्धार से राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
सात मीटर चौड़ी होगी शक्ति चौक से शास्त्री चौक तक सड़क : कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन के शक्ति चौक तहसील मार्ग होते हुए शास्त्री चौक झंडा तिराहा तक सड़क चौड़ी की जाएगी। अभी वर्तमान में यह सड़क तीन से चार मीटर है, जबकि अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी होगी। इसपर 81 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर रजिस्ट्री कार्यालय, स्टेडियम, डीएम कार्यालय, सदर तहसील, कचहरी, सैनिक कल्याण बोर्ड के साथ अन्य कार्यालय व भवन हैं, जहां आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें