फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स की कमी पर चिंता जताई

Sun, 13 Jul 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एडी हेल्थ डॉ. रामानंद ने शनिवार को रुधौली सीएचसी का निरीक्षण किया। महिला चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स की कमी पर चिंता जताई। आश्वस्त किया बहुत जल्द महिला चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। इसमें लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए डॉ. राजेश पटेल के बारे में उन्होंने पूछताछ की।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि संबंधित चिकित्सक तीन माह पहले ही इस्तीफा देकर चले गए हैं। एडी हेल्थ ने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जताई। निर्देश दिए परिसर से लेकर भवन के कक्ष, ओपीडी, ओटी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने ओपीडी, डिलेवरी रूम और लैब का भी निरीक्षण किया। एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर मौजूद मिले। उन्होंने लैब टेक्नीशियन से सीबीसी, एलएफटी और सुगर जांच के बारे में पूछताछ की। सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. अनिल मौर्य भी अपने कक्ष में मौजूद मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें