बस्ती। शहर के स्टेशन रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता महेंद्र कुमार उपाध्याय रविवार को सिलिंडर नहीं मिलने पर दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
कहा कि वह साहूपार के रहने वाले हैं। उनका कनेक्शन नंबर 510336885 है। जिस पर बुकिंग के बाद 24 फरवरी को डिलीवरी का मैसेज आया है लेकिन, उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। इसके लिए जब एजेंसी पर जाते हैं तब उन्हें दोबारा बुकिंग करने की सलाह देकर लौटा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंसी की ओर से उनसे धोखाधड़ी की जा रही है। संवाद