फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संचारी व दस्तक अभियान का हुआ आगाज

Thu, 02 Apr 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को हुआ। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, विधायक सदर महेंद्रनाथ यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संचारी रोगों से बचाव रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई।
विज्ञापन

सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानसिक विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाए। जनपद के प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है। इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाॅक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखारमुक्त करने के लिए संकल्प लिया।
उन्होंने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश चौबे, जिला समन्वयक सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें