फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की उपलब्धियों से विपक्ष हताशः भाजपा 

Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा के आर्य समाज मंदिर पर रविवार को भाजपा मुंडेरवा मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र की राजग सरकार की अब तक की उपलब्धियों को लोगों को सामने रखा गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत की छवि को बेहतर बनाया है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष हताश और निराश होकर अनर्गल के मुद्दों को उठाकर देश का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को रसोई गैस का कनेक्शन वितरित किया गया। जबकि कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस के लिए मारामारी होती थी। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मंडल संयोजक रवि श्रीवास्तव ने कहा आज सभी पार्टियां सिर्फ मोदी जी पर केंद्रित हो गई हैं। विपक्ष के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है। बैठक में अविनाश श्रीवास्तव, अजय पांडेय, गुड्डू चौबे, राम स्वार्थ, रमापति चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, राकेश पांडेय, राधेरमण त्रिपाठी, श्याम सुंदर यादव, मस्तराम चौधरी, विक्की मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें