फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी पहुंचे आयुक्त, जांचा खरीद का हाल

विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साऊघाट। मंडी परिषद स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षक करने शनिवार को अचानक आयुक्त अनिल कुमार सागर पहुंच गए। यहां साऊंघाट क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं तौल होते पाया गया। आयुक्त ने केंद्र पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

आयुक्त करीब साढ़े बारह बजे अचानक मंडी पहुंचे और वे सीधे क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने में जुट गए। यहां खरीद के बाद भंडारित गेहूं के बारे में भी आयुक्त ने एसएमआई से जानकारी ली।  साऊंघाट केंद्र पर क्षेत्र के गंधरिया फैज के किसान सुखदेव, पहुरा के ईश्वरदत्त का गेहूं तौल होते पाया गया। उन्होंने सदर क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। एसएम आई संजय जायसवाल ने आयुक्त को बताया कि शुक्रवार तक 292 किसानों से 11461 क्विंटल की खरीददारी की जा चुकी है। शनिवार को दिनभर में लगभग 400 क्विंटल की खरीदारी की गई। निरीक्षण के दौरान आरएमओ राजीव मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी, एसएमआई सदर सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें