फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों संग पारा 43 डिग्री पार, सब बेहाल

विज्ञापन
तालाब में नहाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। हलक सूखा देने वाली गर्मी से अगले 24 घंटे में भी निजात भी नहीं मिलने वाली है।  लू के थपेड़ों के बीच शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मजबूरी में ही लोग बाहर निकल रहे हैं। ताल-पोखरे भी सूख गए हैं।
विज्ञापन

लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी डांवाडोल स्थिति में फंस गई है। 21 मई से ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल बनने लगे थे। करीब 35-38 किमी प्रति घंटे की गति से पछुआ भी चली लेकिन गर्मी से थोड़ी भी निजात नहीं मिल सकी है। ताल-पोखरे सूखने से पशु-पक्षी आबादी की ओर भाग रहे हैं और बेमौत मारे जा रहे हैं। सदर ब्लॉक के ग्रामसभा श्रीपालपुर, बनगवां, बासापार सहित अनेक ग्राम पंचायतों के छोटे-बड़े तालाब, सूख जाने से पानी का संकट गहराने लगा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी धोखा दे रही है। बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक रात में सोते वक्त भी आपूर्ति काट दी जा रही है। दोपहर में जब पारा चढ़ता है तब भी बिजली गुल हो जा रही है। लो वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण ठीक ढंग से चल ही नहीं पा रहे हैं। ऐसेे हालात में हर कोई परेशान और व्याकुल है। नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मई शुरू होते ही कड़ाके की धूप के साथ लगातार बढ़ रही तीखी धूप ने सबकी बेचैनी बढ़ा दी है। गर्मी से राहत पाने के लिए जहां संपन्न कूलर व वातानुकूलित कमरों में दिन बिता रहे हैं, वहीं, गरीबों के बच्चे ताल-पोखरों की शरण में हैं। जगदीश वर्मा, मेहताब अहमद, संजय, शेष मणि गुप्ता आदि का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान दोनों तरफ पेड़ काट दिए गए, जिससे लोगों को छांव भी नहीं मिल पा रही है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। तेज हवाएं चलेंगी।


बेहोश हो गया राहगीर
महराजगंज। भीषण गर्मी और चटक धूप के चलते फोरलेन पर खैरी गांव के निकट साइकिल सवार चक्कर आने से होकर गिरकर बेहोश हो गया। युवक की हालत देखकर लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी। फोरलेन पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे एक 40 वर्षीय युवक साइकिल से हर्रैया की ओर से महराजगंज की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह खैरी गांव के निकट पहुंचा तभी अचानक साइकिल समेत गिर गया। उसे गिरता देखकर आसपास के लोग दौड़े और पानी का छींटा चेहरे पर मारा लेकिन होश नहीं आने पर निजी साधन से हर्रैया के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के चलते वह बेहोश हुआ है।
विज्ञापन


कल और चढ़ सकता है तापमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार आने वाले हफ्ते में लू और भीषण गर्मी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम औसत तापमान 43 के आसपास रहेगा।  25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पछुआ हवा चल सकती है। रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें