फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कॉलेज गेट पर भरा पानी, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत ने नहीं साफ कराईं नालियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। गन्ना विकास इंटर काॅलेज मुंडेरवा के गेट के पानी भरा होने से शिक्षकों व विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होती है। शनिवार को विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत के पं. दीनदयाल नगर वार्ड में स्थित गन्ना विकास इंटर काॅलेज के गेट से होकर नाली बहती है। लंबे समय से इसकी सफाई न होने से सिल्ट जमा हो गई है। ऐसे में पानी की निकासी न होने से वह इंटर कॉलेज के गेट के सामने भर रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने में समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत से नालियों की सफाई कराकर समस्या के निस्तारण के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन कोई न कोई शिक्षक या विद्यार्थी गिरता रहता है। प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि कई बार सभासद व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार पांडेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सत्यदेव, राम मनोहर, प्रवीण कुमार गौतम, अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
...
कोट
नाली का निर्माण आदर्श योजना के तहत कराया जाना है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
-कीर्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी, मुंडेरवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें