फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों को मिलकर साझा प्रयास करना होगा। यह बातें साऊंघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कही। वह बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय गौरा धमौरा के सभागार में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी, निकाय एवं प्रधानाध्यापक की एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उहोंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों के साथ ही अभिभावकों का विश्वास जीतना होगा, तभी विद्यालय में बेहतर शिक्षा मिल पाएगी। जब लोगों को भरोसा हो जाएगा तो परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में स्वतः सुधार हो जाएगा। गोष्ठी को खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें