बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में वाल्टरगंज के मिल कर्मचारियों और मिल प्रबंधन की बैठक एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। मिल कर्मचारियों के लंबित भुगतान व गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर वाल्टरगंज चीनी मिल गेट पर चल रहे धरने के संबंध में वार्ता हुई। मिल प्रबंधन और कर्मचारियों की बैठक सकारात्मक रही। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन से वार्ता की और कहा कि भुगतान जल्द कराएं। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भुगतान जल्द होगा। महेश पांडेय, जयपाल राठौर, कमलेश पटेल, अंगद वर्मा, अनिल पटेल, वीरेंद्र वर्मा, जनार्दन सिंह मौजूद रहे। संवाद