फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्दी ने बढ़ाया हड्डियों और मांसपेसियों में दर्द

Mon, 23 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में मरीजों को परामर्श देते डॉ आलोक पांडेय
विज्ञापन
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन

फोटो सहित
संवाद न्यूज ऐजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों हड्डियों और मांसपेसियों में दर्द की समस्या को लेकर अधिक मरीज पहुंच रहे है। ठंड के कारण हड्डी में दर्द की समस्या बढ़ रही है। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ठंड से बचाव की सलाह रहे हैं। सर्दी का असर वृद्धों और ऐसे मरीजों पर अधिक हो रहा है, जिन्हें पहले कभी चोट लगी थी।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। विभाग में अधिकतर मरीज हड्डियों और मांसपेसियों में दर्द की पीड़ा को लेकर पहुंच रहे हें। इन रोगियों में वृद्धों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के मुताबिक, पहले रोज 75 से 100 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या 150 पार हो रही है। ठंड के कारण मांसपेसियां सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को दवा लिखने के साथ ठंड से सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट

ठंड के कारण हड्डियों और मांसपेसियों में दर्द की समस्या को लेकर अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे है। 100 में 50 से 60 मरीज हड्डी और मांसपेसियों में दर्द की पीड़ा को लेकर पहुंच रहे है। ऐसे मरीजों को गुनगुने पानी से सिकाई करने और ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. आलोक पांडेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें