फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला चिकित्सक को सीएमएस ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लव जिहाद को बढ़ावा देने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में सीएमएस ने महिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। वहीं चिकित्सक ने जवाब में बताया कि जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वह निराधार है। सीएमएस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया था। वीडियो में एक व्यक्ति चिकित्सक से सवाल करता सुनाई दे रहा है कि लड़का विशेष समुदाय से है तो क्या हुआ यह कहकर आप विशेष समुदाय के लोगों का काउंसलिंग करा रही हैं क्या।
उन लोगों की एजेंट हैं क्या। लड़का विशेष समुदाय का है तो क्या हुआ लड़की को समझा रही हैं। जवाब दिजिए मैडम। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

एक महिला कह रही है कि चिकित्सक ने कहा कि वो लड़का इंसान नहीं है क्या। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया है। चिकित्सक ने भी अपना जवाब दे दिया है। बताया कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है। वह किसी को नहीं बरगला रही थीं। सीएमएस ने कहा कि आख्या को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें