फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीएमओ परिवार समेत जख्मी

Sun, 08 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र के पचवस में डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
हाईवे पर छावनी थानाक्षेत्र पचवस पेट्रोल पंप  के सामने के फैजाबाद की तरफ जा रहे कंटेनर ट्रक के स्कार्पियो में साइड मार देने से वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार रिटायर्ड सीएमओ के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। देवकाली फैजाबाद निवासी अवकाश प्राप्त सीएमओ व नेत्र  रोग विशेषज्ञ डॉ.राकेश प्रकाश पाण्डेय रविवार को अपनी पत्नी  व तीन बच्चों सहित अपने पैतृक निवास हरैया के  पिपरी संग्राम से लौट  रहे थे। 
विज्ञापन


पचवस के पास यह हादसा हो गया, जिसमें सभी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार हाईवे से हटाया। घायलों को इलाज के लिए फैजाबाद भेजा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें