फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी रुधौली पहुंचे सीएमओ... ड्रेसिंग रूम में बदइंतजामी देख भड़के

Sun, 22 Dec 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्ट समेत पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने शनिवार को सीएचसी रुधौली का निरीक्षण किया। ड्रेसिंग रूम में बदइंतजामी देख वह भड़क गए। फार्मासिस्ट से जवाब सवाल किया। ड्रेसिंग का सही ज्ञान न होने पर फार्मासिस्ट का वेतन बाधित कर दिया । निर्देश दिए कि संबंधित फार्मासिस्ट जिला अस्पताल में एक सप्ताह तक ड्रेसिंग का प्रशिक्षण लें।

निरीक्षण के दौरान चार अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी गैर हाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएमओ सबसे पहले औषधि भंडार में पहुंचे। दवाओं की उपलब्धता ठीक पाई गई। इसके बाद एक्स-रे कक्ष में पहुंचे। शनिवार को कुल 78 एक्स-रे किए गए थे। इसके बाद वह पैथाेलाॅजी कक्ष में पहुंचे। सारी मशीनें क्रियाशील पाई गईं।
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में काफी अव्यवस्था मिली। ड्रेसिंग का ड्रम खुला मिला। ड्रेसिंग में खुले हुए काटन का प्रयोग किया जा रहा था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। फार्मासिस्ट जितेंद्र शुक्ला को फटकार लगाई। उनका दिसंबर का वेतन बाधित करते हुए उन्हें जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया। वहीं डाटा इंट्री ऑपरेटर विकास शर्मा, अशरफ अली, बीपीएम अभिषेक कुमार व ब्लाॅक अकाउंटेंट मैनेजर हरीश अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 100 दिन टीबी सघन अभियान के तहत क्षय लक्षण वाले रोगियों की जांच की जा रही है। इसके बाद सीएमओ ने जेपी अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण किया, जहां पर मानक के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें