कप्तानगंज (बस्ती)। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे कौड़ी कोल बुजुर्ग में हरिप्रसाद चौधरी के घर खाना पकाते वक्त गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलिंडर रसोई घर के फर्श पर गिरने से आग की लपट और तेज हो गई। इसके बाद गांव के युवक अरुण कुमार, राजेश, राकेश, शिव नारायण, अरविंद चौधरी आदि ने सिलिंड पर कंबल, बालू डालने कर आग पर काबू पाया। संवाद