फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 521 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
हर्रैया में सीएम के आगमन को लेकर निरीक्षण करती डीएम और एसपी-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के हर्रैया तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक घंटा 15 मिनट रहेंगे।
विज्ञापन

वह 21 करोड़ से हरैया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 500 करोड़ की 70 अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डायवर्जन रहेगा।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह छह बजे से हाईवे पर डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। बस्ती से अयोध्या और लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के एवं भारी वाहनों को नगर बाजार, कलवारी से होकर रामजानकी मार्ग के रास्ते निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जबकि लखनऊ से आने वाले वाहनों को छावनी से रामजानकी मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। फुटहिया से छावनी तक हाईवे को सेफ जोन बनाया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल बीआरसी परिसर हर्रैया में भी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम स्थल पर सेफ हाउस और सेफ हॉस्पिटल की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कार्य में 1300 पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी और फॉयर टीम भी मौजूद रहेगी।
बीआरसी परिसर में हेलीपैड और वहां से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क भी बनकर तैयार हो गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हाईवे तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी।
कार्यक्रम स्थल पर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि सीएम के सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें