बस्ती। शुक्रवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक घंटा 15 मिनट रहेंगे। वह 21 करोड़ से हरैया में बने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। हर्रैया तहसील में 500 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दिन में 12:20 बजे कस्तूरबा गांधी विद्यालय हरैया में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे रवाना हो जाएंगे। संवाद