फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घनघोर घटा छाई...हल्की बारिश के बाद उड़ गए बादल

Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बारिश होने से कुछ देर के लिए मौसम खुशगवार हो गया। काली घटाएं देखकर लोगों को लगा कि भटका मानसून लौट आया लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान साफ हो गया। हालांकि इतनी बारिश से ही उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की गई। इस बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में तेज बारिश होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार से नया सिस्टम बन रहा है। जिसमें बस्ती सहित समूचे पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उधर, वाल्टरगंज संवाद के अनुसार किसान राम बहादुर चौधरी ने बताया कि इस बारिश ने फसलों में जान डाल दिया। राम प्रताप चौधरी, कन्हैया किसान ने बताया कि अभी ढंग से एक घंटे बारिश हो जाए तब जाकर मिट्टी की गर्मी शांत होगी। मुंडेरवा संवाद के मुताबिक बारिश से काफी राहत महसूस की जा रही है। क्षेत्र के किसान सुधीर,पकज, विशाल आदि ने बताया कि बिना अच्छी बारिश के धान की फसल में रौनक नहीं आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें