फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन छाए रहेंगे बादल, कोहरे के भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन छाए रहेंगे बादल, कोहरे के भी आसार
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से मौसम विज्ञानी हैरत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनवरी के पहले सप्ताह में ही मौसम ने नया रंग दिखाना प्रारंभ कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में दिन का 24 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चौंकाने वाला है। पिछले कुछ वर्षों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहता था। रविवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल और कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐेसे में रात का तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हो रही बारिश से बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से बुधवार तक कोहरे के आसार हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू, सरसों, सब्जियों पर खतरा
कृषि विज्ञानी डाक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, बदलते मौसम में आलू की फसल पर पाला का सबसे अधिक खतरा है। इसके अलावा सरसों, मटर, केला, अमरूद, टमाटर, बैगन आदि की फसल को मौसम की बदमिजाजी का नुकसान होने के आसार है। इससे बचाव के लिए विशेषज्ञ की सलाह पर दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा पॉलीथीन या घासफूस डालकर भी पाला के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें